फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने शुक्रवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ भी पकाना नहीं आता। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे सभी लोगों से जिन्हें खाना बनाना आता है, उनसे कहा कि लॉकडाउन के बाद मुझे घर बुलाना ना भूलें।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बेहतरीन व्यंजन बनाने वाले सभी लोगों के लिए, लॉकडाउन खत्म होने के बाद मुझे डिनर के लिए फोन लगाना ना भूलें।'
बोलीं- मुझे कुछ बनाना नहीं आता
वीडियो में एकता कहती हैं, 'तो आज रात के खाने के लिए मेरे पास शानदार योजनाएं और देवदूतों का साथ है। क्या खाएंगे आप, बोलिए बोलिए... क्या खाएंगे आप। मुझे कुछ बनाना तो आता है नहीं।' वीडियो में वे अपने घर में लगी तस्वीर में दिख रहे देवदूत भी दिखाती हैं।
कई सेलेब्स ने कहा- क्यों नहीं
एकता की पोस्ट देख कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए उन्हें घर बुलाने की बात कही। एक्ट्रेस हिना खान ने कहा, 'मैं आपके लिए पेन केक बनाऊंगी।' जवाब में एकता बोलीं, 'हिना इसके लिए हमारे पास योजना भी है।' एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा 'बिल्कुल मैम'। पूजा बनर्जी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पक्का जरूर'।
बेटे को 'राधे' कहकर पुकारती दिखी थीं
इससे पहले हाल ही में एकता और उनके बेटे रवि का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एकता उसकी हेयरस्टाइल को सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' के राधे से कम्पेयर करती दिखी थीं। इस वीडियो में एकता 'तेरे नाम' गाना गाते हुए रवि को राधे कहकर पुकारती हैं...

0 Comments